आईटीआई में प्लेसमेंट केंपस द्वारा 170 युवाओं का रोजगार के लिए प्राथमिक रूप से चयन

रतलाम:-शुक्रवार को शासकीय आईटीआई रतलाम में सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद द्वारा प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया गया। इस कैंपस में सम्मिलित होने के लिए रतलाम, शामगढ़, आलोट, सैलाना, खाचरोद, नागदा, उज्जैन, सीतामऊ, मल्हारगढ़, रामपुरा, सतना, पिपलिया मंडी, झालावाड़, सवाई माधोपुर राजस्थान की विभिन्न आईटीआई के संबंधित व्यवसाय के 193 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। 

उपरोक्त प्रशिक्षणार्थियों में से कंपनी द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 170 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। इस कैंपस की मुख्य बात यह रही कि इस कैंपस में उन प्रशिक्षणार्थियों का भी इंटरव्यू लिया गया, जिनकी परीक्षा आगामी माह अगस्त में होगी, चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए, परीक्षा उपरांत उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को जॉइनिंग दी जावेगी। वर्तमान में जो उत्तीर्ण है उन्हें आगामी 11 अगस्त को जॉइनिंग हेतु बुलाया गया है।

165 Views

Leave a Reply