विधायक ने कांटाफोड पहुंचकर गुरू का लंगर माता पिता के नाम मे दी सेवाएं 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कांटाफोड:-क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने शुक्रवार को कांटाफोड पहुंचकर मा राजराजेश्वर मंदिर मे पूजा अर्चना कर लंगर मे सेवाकार्य किया। भाजपा जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा द्वारा आयोजित गुरु का लंगर माता पिता के नाम विगत एक माह से आयोजित किया जा रहा है। लगंर के एक माह पूर्ण होने पर संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें माता दरबार के साथ ही लंगर परिसर को गुब्बारों से सुसज्जित किया गया था क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने लंगर व्यवस्था को अभिनव पहल बताते हुए व्यवस्था की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान सेवादार प्रदीप डाबी सतीष घावरी जब्बार शाह वेल्डर बलदाऊ दुबे मनीष शर्मा हरिओम तिवारी जीतू सिंगी केदार बिनाकिया हरिप्रसाद धुंधले हरजीत सिंह भाटिया कमल तंवर सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!