खातेगांव:-प्रगति समिति, खातेगांव द्वारा खातेगांव विकासखंड में समिति द्वारा संचालित प्रगति समूहों में सदस्यों को बेस्ट परफॉरमेंस गतिविधि के अंतर्गत समूहों में सदस्यों द्वारा स्वयं के अच्छे लेन-देन को ध्यान में रखते हुए ईनाम वितरण किया. खातेगांव क्षेत्र आने वाले कुल 172 सदस्यों को ईनाम वितरण किया गया. सदस्यों को ईनाम वितरण के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ़ इंडिया नेमावर के शाखा प्रबंधक श्री रितेश जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओ के बारे में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी एवं सब्सिडी के बारे में जानकारी दी. ईनाम वितरण से समूहों सदस्यों में काफी उत्साह दिखा. कार्यक्रम का संचालन समिति के CEO शुभम गुगलानी जी द्वारा किया गया.
204 Views



