Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

विद्यार्थियों ने कहा आओ पेड़ लगाए सांसे हो रही है कम

2 min read
Text Size:

सिवनी मालवा:-शहर की शिक्षा संस्थान एस.डी.ए.एम. महाविद्यालय  में  संस्था परिसर में  व्रक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया .बी एड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा भी पेड़ लगाए गए।संस्था की ओर से समस्त नागरिकों को यह संदेश दिया गया की प्रकृति का नियम है  वह  जो लेती है वो देती है। इसलिए प्रकृति को  हरियाली दे और अपना कर्तव्य पूरा करे।क्योंकि प्रकृति के संतुलन की वजह से हम जीवित है सांसे ले पा रहे है।  प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए और उस छोटे से बिज या पौधे की पेड़ बनने तक देखभाल करना चाहिए । छायादार और फलदार वृक्ष लगाए ताकि हम लगातार बढ़ रहे तापमान को संतुलित कर सके और बेकसूर छोटे छोटे जीवों के मृत्यु के कारण को कम कर सके । मानव इस बात को समझे और अपने भविष्य और प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए वृक्षारोपण जरूर करे। पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे हवा शुद्ध होती है, पानी की बचत होती है, जलवायु नियंत्रण में मदद मिलती है, मिट्टी सुरक्षित रहती है और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ होता है ।कार्यक्रम में संस्था  के संचालक तनवीर सर प्राचार्य राजेश कुशवाहा सर एवं महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply