समाज प्रगति सहयोग द्वारा प्रोत्साहित खातेगांव प्रगति समिति के अंतर्गत आने वाले ग्राम रीछी में पशु आहार इकाई का उद्घाटन 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खातेगांव:-समाज प्रगति सहयोग, बागली द्वारा प्रोत्साहित खातेगांव प्रगति समिति, खातेगांव द्वारा  HDFC Project के अंतर्गत ग्राम रीछी में पशु आहार बनाने के लिए एक उत्पादन इकाई का निर्माण किया गया जिसकी लागत लगभग 32 लाख रूपये है.  इस इकाई के निर्माण का मुख्य उद्देश्य पशुओ के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ न्यूनतम लागत पर पशु आहार बनाना  है. ताकि पशुओ की सेहत अच्छी बने रहे एवं सदस्य अपने पशुओ का विक्रय करके अधिक आय का अर्जन कर सके।.  इस इकाई के निर्माण के माध्यम से खातेगांव प्रगति समिति के समूह सदस्यों को आसानी से उत्पाद उपलब्ध करवाना है. इकाई के उद्घाटन के दौरान खातेगांव के आसपास के गाँव से लगभग 400 सदस्य उपस्थित रहे एवं इकाई के उद्घाटन के दौरान अपने अपने अनुभव साझा किये.  अंत में संस्था के प्रमुख अनिमेष मंडल और मुरलीधर खराडिया  द्वारा समाज प्रगति सहयोग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी दी. ग्राम रीछी के सरपंच  ने संस्था द्वारा स्थापित इस पशु आहार इकाई के लिए धन्यवाद दिया. एवं सरपंच द्वारा पशु आहार इकाई का हस्तांतरण खातेगांव प्रगति समिति को किया गया. कार्यक्रम के अंत में समिति के सीईओ  शुभम गुगलानी द्वारा इस कार्यक्रम में आने सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं पशु आहार इकाई के संचालन में सहयोग करने की अपील की गई.l कार्यक्रम मैं समिति के सदस्य व् समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l 

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!