Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बेहतर प्लानिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी से संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है सुनिश्चित : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

2 min read
Text Size:

“अर्बन मोबिलिटी एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी” सेमिनार का शुभारंभ किया

भोपाल:-उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बेहतर प्लानिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से सुनियोजित, संवहनीय विकास होता है साथ ही संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। देश को सुनियोजित रूप से आगे बढ़ने में सभी वर्गों के प्रबुद्धजनों का योगदान अहम है। हम सब मिलकर भारत को विश्व-गुरु बनायेंगे। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भोपाल के होटल ताज में कंसल्टिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (सीईएआई) द्वारा “अर्बन मोबिलिटी एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी” विषय पर आयोजित सेमिनार का शुभारंभ किया।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचनात्मक विकास के साथ कृषि और औद्योगिक क्रांति से नागरिकों की क्रय क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में निरंतर विस्तार हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण को केंद्रित रख कर योजनाबद्ध रूप से विकास किया जा रहा है ताकि आगामी पीढ़ियाँ संरक्षित रहें। उप-मुख्यमंत्री ने सीईएआई द्वारा शहरों के सुनियोजित विकास के संदर्भ में आयोजित सेमिनार की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस सेमिनार से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आयेंगे जिनका उपयोग सरकार द्वारा दूरगामी विकास की योजना में किया जायेगा। सेमिनार में सांसद भोपाल आलोक शर्मा, सीईएआई के प्रेसिडेंट आरएस शर्मा सहित सीईएआई के पदाधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, शोधकर्ता और छात्र उपस्थित थे।

इंफ़्रास्ट्रक्चर के दबाव को सीमित करने के लिए तकनीकी का युक्तिपूर्ण उपयोग करना होगा- सांसद श्री शर्मा

सांसद श्री शर्मा ने कहा कि जनसंख्या का दबाव और बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में दबाव बढ़ता है, इस दबाव को सीमा में रखने के लिए आधुनिक तकनीकी का युक्तिपूर्ण रूप से उपयोग अहम है। इस दिशा में ट्रांसपोर्ट प्लानिंग बहुत महत्वपूर्ण विषय है, उन्होंने कहा कि सेमिनार में प्रबुद्धजनों के मंथन से निकले निष्कर्ष का उपयोग शहरी विकास में किया जायेगा। प्रेसिडेंट सीईएआई आरएस शर्मा ने संगठन की संरचना और कार्यों की विधिवत जानकारी प्रदान की। सीईएआई के वाईस प्रेसिडेंट जेवीएल नारायण ने सेमिनार के विभिन्न विषयों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।

291 Views
What do you think?

Leave a Reply