कलेक्टर सुश्री जैन ने किया छपारा तहसील कार्यालय का निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कलेक्टर सुश्री जैन ने किया छपारा तहसील कार्यालय का निरीक्षण

सिवनी:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने शुक्रवार 19 जुलाई को छपारा तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर सुश्री जैन ने तहसील कोर्ट, रिकार्ड रूम का अवलोकन कर राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने रिकार्ड रूम के व्यवस्थित संधारण के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों को तय समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने राजस्व महाभियान के सफलतम क्रियान्वयन को लेकर भी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन हिमांशु जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

error: Content is protected !!