Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

2 min read
Text Size:

शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार कोवभारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा विश्व में योग, ध्यान, साधना की परंपरा की प्रासंगिगता पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।

बालाघाट:-शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार कोवभारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा विश्व में योग, ध्यान, साधना की परंपरा की प्रासंगिगता पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पीएम उत्कृष्ठ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीआर चंदेलकर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का 8-10 हजार साल पुराना इतिहास है। वहीं डॉ. दिनेश मेश्राम आचार्य विपष्यना ध्यान साधना केन्द्र बालाघाट द्वारा भारतीय संस्कृति में मनुष्य को सदैव ध्यान करके ही चित्त का एकाग्र करना चाहिए और सदैव समस्या का समाधान ढूंढने के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे मुख्य वक्ता भन्ते महेन्द्र म्यांमार द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत मैडिटेशन की आवष्यकता एवं क्यों करना चाहिए विषय पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी के उद्देष्य के बारे में समन्वयक डॉ. सरोज घोड़ेश्व र द्वारा सभी के समक्ष रखा। वहीं प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर द्वारा ध्यान एवं योग को भारतीय परंपरा के संदर्भ में सभी के समझ रखा। संगोष्ठी को सफल बनाने में विशेष सहयोग आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. स्वाति खोब्रागड़े, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभूति सेंडीमन, वाणिज्य विभागाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मेश्राम, और समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

325 Views
What do you think?

Leave a Reply