Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुट्टा महोत्सव का किया शुभारंभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने” भुट्टा महोत्सव” का शुभारंभ किया। महोत्सव का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भोपाल स्थित निवास पर किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुट्टा एवं भुट्टे से बने व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, हितानंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर आयोजित भुट्टा महोत्सव में कलाकारों के दल द्वारा संगीतमयी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत हुआ। कार्यक्रम में “अपने मध्यप्रदेश के लिए आओ मिलकर पेड़ लगाएं, हरा-भरा मध्यप्रदेश बनाए” का संदेश भी दिया गया।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply