Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का जागेश्वरनाथ धाम : धर्मस्व मंत्री  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा अनुसार महाकाल-लोक की तर्ज पर अब दमोह के जागेश्वरनाथ धाम को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा कक्ष में समीक्षा की गई। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम में विराजित शिवलिंग वर्षों से लोगों के श्रद्धा और आश्चर्य का केन्द्र बना हुआ है। यह शिवलिंग हर साल बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे के कारण अब तक अज्ञात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वरनाथ धाम में मंदिर परिसर का पुनर्विकास, एकात्म क्षेत्र, ध्यान और योग केन्द्र, उल्लास क्षेत्र तथा प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालु जागेश्वरनाथ लोक में भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं एवं भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्राचीन मंदिरों का चित्रों के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। साथ ही उनसे जुड़ी मान्यताओं एवं इतिहास संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। मंत्री श्री लोधी ने कार्य-योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उत्तम इन्फ्रास्ट्रक्चर, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार सरल एवं सुगम दर्शन व्यवस्था, लाइट एंड साउण्ड-शो की प्लानिंग संबंधी निर्देश दिए।

400 Views
What do you think?

Leave a Reply