Skip to content
Friday, 27 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ.यादव के निर्देश पर श्योपुर पहुँचे ऊर्जा मंत्री

2 min read

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नाव दुर्घटना में काल कवलित हुए मृतकों के परिजनों से श्योपुर पहुँच कर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मंत्री श्री तोमर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे 11 लोगों से भरी नाव सीप नदी में डूबने से हुए हादसे में सात लोगों की मृत्यु की ह्रदय विदारक घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना में सभी मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता दी जायेगी। श्री तोमर ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि दु:ख की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुस और ऊर्जा मंत्री अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर शनिवार की रात को ही श्योपुर के लिए रवाना हो गए थे। मंत्री श्री तोमर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद श्योपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल के शव परीक्षण गृह (पीएम हाउस) पहुंचकर नाव हादसे पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और श्री पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद से पूरे हादसे की जानकारी ली तथा पीड़ित परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु रिपोर्ट हुई है। इनके शव एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिए हैं। एक बालक अभी लापता है। रात होने की वजह से रविवार को भी तलाश की जा रही है।

138 Views
138 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply