Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज, 29 में से 27 सीटों पर लड़ने के बावजूद कहते हैं दमदारी से लड़े

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-लोकसभा चुनाव के लिए 06 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण में शनिवार, 01 जून को वोटिंग होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। नर्सिंग घोटाले में विश्वास सारंग की भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कोर्ट में प्रकरण चल रहा है जो कोर्ट और सीबीआई कहेगा हम कर्रवाई करेंगे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दो दल हैं। कांग्रेस ने लगातार पतन की स्थिति पकड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यशस्वी उदाहरण है। राहुल गांधी अमेठी सांसद रहे लेकिन ऐसी पटकनी खाई कि वहां से भाग खड़े हुए। 29 में से 27 सीटों पर कांग्रेस लड़ी और कहते है कि हम दमदारी से लड़े। क्या ऐसी दमदारी से लड़े की बराबर की सीट पर भी नहीं लड़ पाए। 48 के तापमान में भी हमने रोड शो किए, कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखकर निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री के डिबेट से पीछे हटने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डिबेट बराबरी के व्यक्ति के साथ की जाती है। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा इंदौर सीट छोड़ने के सवाल पर कहा कि उनके नेता अमेठी जैसी सीट छोड़कर भाग रहे हैं। उनमें लड़ने का दम ही नहीं। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा इंदौर सीट छोड़ने के सवाल पर कहा कि उनके नेता अमेठी जैसी सीट छोड़कर भाग रहे हैं उनमें लड़ने का दम ही नहीं। नर्सिंग घोटाले में विश्वास सारंग की भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट में प्रकरण चल रहा है। जो कोर्ट और सीबीआइ कहेगी, हम कर्रवाई करेंगे।

इससे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूरे देश में जिस तरह से जनता ने आशीर्वाद दिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 29 की 29 सीटें भाजपा मप्र में जीतेगी। वीडी बोले कि 80% बूथों पर इस बार भाजपा बहुमत के साथ जीतेगी। हम मप्र में 10% वोट शेयर बढ़ाने में सफल रहेंगे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply