Skip to content
Monday, 19 October 2026
खरगोन

पति ने छत पर फांसी लगाई, गम में पत्‍नी ने भी इसी तरह दे दी अपनी जान

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खरगोन:-शहर के जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक के बाद एक पति- पत्नी के फांसी लगाकर जान देने का ह्रदयविदारक मामला सामने आया है। पति के फांसी लगाने के महज आधे घंटे बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। दोनों की दो माह की पुत्री भी है। अचानक बहू- बेटे का इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों का शुक्रवार को सुबह पीएम कराया गया।

पुलिस के अनुसार गोविंद पिता कन्हैया ने गुरुवार देरशाम अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों की नजर पड़ने पर उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गोविंद के पिता कन्हैया ने बताया कि बेटे की मौत के बाद बहू सीता अचानक अस्पताल से रात करीब 10. 30 बजे कहीं चली गई।
रातभर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। सुबह उसका शव राहगीरों ने खंडवा रोड आदर्श नगर के पास नीम के पेड़ और लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
कन्हैया ने बताया गोविंद सहित पूरा परिवार खंडवा रोड एक जीनिंग फैक्ट्री की चाल में रहता है। सभी खेतिहर मजदूर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया तो पति-पत्नी में विवाद बताया जा रहा है।
109 Views
What do you think?

Leave a Reply