Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने इंदौर में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्यप्रदेश)  अनुपम राजन ने आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इंदौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतगणना के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

श्री राजन ने प्रत्येक एआरओ से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम का सीसीटीवी लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने पुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से संचालित रहें।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply