Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में भाई ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के बाद भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कालिंदी गोल्ड कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आशीष खरे है। उसका भाई कमलेश खरे निवासी स्कीम नंबर 78 पर उस पर लंबे समय से पुश्तैनी मकान बेचने को लेकर दबाव बना रहा था। शनिवार रात भी इस बात को लेकर आरोपी आशीष के घर पहुंचा। जहां विवाद के बाद कमलेश ने आशीष के सीने में चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

वारदात के बाद परिजन आनन-फानन में आशीष को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply