मां नारायणी जयंती मनाएगा सेन समाज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सेन समाज द्वारा मां नारायणी जयंती १९ मई रविवार को नेहरू पार्क में मनाई जाएगी। दोपहर 3 बजे सभी सामाजिक बंधु एकत्रित होकर एक शोभायात्रा नेहरू पार्क से निकालेंगे, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुप्तेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। कार्यक्रम के पश्चात भंडारा प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। मां नारायणी देवी की आरती सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी। महाआरती एवं विशाल भंडारा शाम 7 बजे होगा। सर्वसेन समाज ने सभी सामाजिक बंधुओं से निवेदन किया है कि जयंती वाले दिन सभी अपने प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे बाद रखें। सर्वसेन समाज के युवा घर-घर जाकर सामाजिक बंधुओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

293 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!