हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन हंडिया शाखा नहर सोनम वाजपेयी ने बताया कि 18 मई से 24 घंटे की हंडिया शाखा में ओसरा बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार व बुधवार 16610 मी. से 32400 मी तक की समस्त नहरें बंद रहेगी। प्रत्येक रविवार, मंगलवार व गुरुवार को 0 मी. से 16610 मी तक की समस्त नहरे बंद रहेगी। प्रत्येक शुक्रवार को 32400 मी से 40000 मी. तक की समस्त नहरे बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 5 क्यूसेक से छोटी नहरें शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलाएं। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एचपी से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन्न अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बड़ी उपशाखाओं में ओसरा बंदी कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकेगा।

216 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!