Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक 20 मई को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों के सबंध में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में 20 मई सोमवार को टीएल मीटिंग के दौरान प्रात: 11.00 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में हरदा जिला अंतर्गत बाढ़ एवं राहत बचाव कार्य हेतु शासन से प्राप्त निर्देशानुसार विभागों की चेक लिस्ट एवं कार्य योजना तैयार की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का नक्शा एवं बाढ़ प्रभावितों को ठहरने की व्यवस्था इत्यादि की जानकारी के साथ अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply