Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

पुलिस की सजकता से मां बेटी के चेहरे पर आई मुस्कान

2 min read
Text Size:

रेल्वे स्टेशन के पास घूम रही 7 साल की बच्ची को पुलिस ने पहुंचा घर

सेमरी हरचंद- शुक्रवार दोपहर एक बच्ची रोती हुई सोहागपुर रेलवे स्टेशन के पास घूम रही थी वहां मौजूद लोग उसे देख मदद के लिए पहुंचे एवं उसके घर परिवार की जानकारी लेने की कोशिश की और व्हाट्सएप ग्रुपों पर बच्ची की पहचान के लिए फोटो डाली इसके बाद मौजूद लोगों ने 112 पर फोन इसकी जानकारी पुलिस को दी तभी मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा बच्ची से पूछताछ की गई इसके बाद बच्ची के घर एवं परिवार का पता चला। सोहागपुर पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई गणेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्ची रेलवे स्टेशन के पास मिली थी जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी थी। जानकारी के अनुसार यह बालिका अमृता पिता राम सिंह ठाकुर उम्र लगभग 7 वर्ष निवासी नयाखेड़ा सेमरी हरचंद की है जो अपने बड़े पापा के साथ इलाज के लिए सोहागपुर अस्पताल आई थी बड़े पापा ने अस्पताल में यह कहकर चले गए कि अभी आता हूं बैठना काफी समय हो जाने के बाद नहीं आने पर यह बालिका सोहागपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली अपनी बुआ के पास रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रही थी बुआ का पता नहीं मालूम था आमजन के द्वारा दवा एवं अस्पताल का पर्चा देखने पर पुनः अस्पताल लाया गया अस्पताल में भी इसके कोई परिजन उपस्थित नहीं हुए फिर पुलिस सहायता वाहन 112 को लोगों के द्वारा बुलाया गया जिस पर पुलिस सहायता वाहन 112 में लगे प्रधान आरक्षक हेमंत चौधरी के द्वारा अस्पताल पहुंचकर बालिका से पूछताछ की गई उसको वाहन में बैठाकर घर का रास्ता पूछा गया उसके बताए रास्ते पर ग्राम नयाखेड़ा सेमरी हरचंद पहुंचकर बच्ची को उसकी मां आरती ठाकुर को सकुशल सौंपा गया एवं परिजनों को हिदायत भी दी गई बच्चों को अकेला ना छोड़े। सोहागपुर पुलिस ने सभी आमजन से अपील कि है कि अपने छोटे बच्चों को यदि आप भीड़भाड़ वाले क्षेत्र आम जगह ले जा रहे हैं तो उनका विशेष ध्यान रखें घर से निकलते समय घर का मोबाइल नंबर या पता जरूर उसकी जेब में डाल दें जिससे इस तरह की किसी घटना इत्यादि से भी बचा जा सकता हैl

696 Views
What do you think?

Leave a Reply