Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर देवास:-जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में एक मई की शाम को जामगोद और तालोद के बीच तलाई के पास सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के सिर पर डंडा मारकर 17 लाख रुपये लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई पर पहले से प्रकरण दर्ज हैं।

1 मई को फरियादी सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक तालोद गांव निवासी हरेन्द्र सिंह पुत्र सूरज सिंह जामगोद कार्यालय से अपनी बाइक से बैग में 17.09 लाख रुपये रखकर ग्राम तालोद जा रहे थे। तभी बाइक पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने हरेंद्र के सिर में डंडा मारकर घायल कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

वारदात की सूचना मिलते ही टीआई श्यामचंद्र शर्मा फोर्स सहित मौके पर पहुंचे थे। मामले में आरोपित पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में तीन टीमों को लगाया गया था। इसके बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अन्य साथियों के नाम बताए थे, जिन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल आरोपित बाबा उर्फ महेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरनावदा, पंकज पुत्र बाबू सिंह साहेल निवासी दौलतपुर, राजा उर्फ राजेंद्र पुत्र दिलीप बागवान निवासी ग्राम गुराडिया हातू, निलेश पुत्र रमेश सोलंकी, दुर्गेश पुत्र कमल सरगरा, दीपक पुत्र पप्पू चौहान तीनों निवासी डेहरिया साहू को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 11 लाख रुपये सहित बाइक, तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपित बाबा, पंकज पर सोनकच्छ पुलिस थाने पर व निलेश, दुर्गेश पर हाटपीपल्या पुलिस थाने में पहले से केस दर्ज हैं।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply