संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, करंट लगने की आशंका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में खेत के पास पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार को मेन लाइन में जोड़ने से युवक की मौत हुई है। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार टिमरनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंधेरीखेड़ा का रहने वाला प्रकाश 28 अपने गांव के कुछ युवकों के साथ बीते दो महीने से ग्राम कुकरावद में मूंग की फसल में पानी देने का ठेका लेकर आया हुआ था। मंगलवार सुबह उसके अन्य साथी किसी काम से गांव पर गए हुए थे। वहीं मृतक प्रकाश खेत मालिक दिलीप बांके के खेत पर मूंग की फसल में पानी दे रहा था। इस दौरान वह खेत पर अकेला था। उसके द्वारा बिजली के तार को डीपी में जोड़ने के दौरान करंट लग गया और उसकी डीपी से कुछ दूरी पर मौत हो गई। बुधवार को जब उसके साथी गांव से वापस कुकरावद लौटे तो उन्हें प्रकाश दिखाई नहीं दिया, तो उसकी तलाश शुरू की गई। मृतक के साथी गणेश काशकर ने बताया कि जब सभी ने मिलकर तलाश शुरू की तो बुधवार शाम को खेत के पास हाथ में बिजली के तार के साथ प्रकाश की लाश मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि मृतक प्रकाश की एक बेटी है।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

error: Content is protected !!