Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

फिलहाल चार धाम यात्रा स्थगित कर दें श्रद्धालु : पर्यटन मंत्री

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति व पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आज प्रदेश की धर्मप्रेमी जनता से आव्हान किया है कि फिलहाल उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने की प्लानिंग स्थगित कर दें। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थी यात्रियों की तादाद अधिक होंने से यमुनोत्री, गंगोत्री मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। वहीं केदारनाथ मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की अधिक तादाद होने के कारण यात्रियों को बीच-बीच में रोकना पड़ रहा है। जिसके चलते हजारों लोगों जाम में फंसे हुए परेशान हो रहे हैं। ऐसी परेशानी से बचने के लिए स्थिति सामान्य होने तक आप लोग अपनी चार धाम यात्रा स्थगित कर दें। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश से चार धाम यात्रा पर गए तीन श्रद्धालुओं का हृदयाघात से असमय निधन हो गया है। मध्यप्रदेश सरकार ऐसी दुखद स्थिति में उनके परिजनों के साथ ही वहीं यात्रा में फंसे सभी यात्रियों को लेकर भी चिंतित हैं। स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड सरकार से सम्पर्क करते हुए व्यवस्थाएं बनाने की बात कही है। वहीं यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कोई भी श्रद्धालु किसी तरह की परेशानी होने पर मध्यप्रदेश सरकार से 011-26772005, 0755-2708055 एवं 0755-2708059 पर संपर्क कर सकते है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि चार धाम यात्रा दौरान जिन लोगों का असमय निधन हुआ है उनके परिवार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 4-4 लाख रुपए की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply