हाईकोर्ट ने स्वीकार की याचिका…. एसपी – थाना प्रभारी समेत अन्य को नोटिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड थाना क्षेत्र के एक मामले में हाईकोर्ट ने हरदा एसपी और छीपावड़ टीआई समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। अधिवक्ता अनिल जाट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मामला पिछले साल ९ अप्रैल का है। याचिकाकर्ता ने माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत अपनी याचिका में कहा कि छीपावड़ थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने अवैध रूप से मकान का ताला तोड़कर सामान को खुर्द बुर्द कर दिया। जब, इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारी से की तो संबंधित थाना में मेरे विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। जिसे याचिकाकर्ता ने पूरी तरह निराधार बताया है। वहीं इसी से आहत होकर माननीय न्यायालय के समक्ष रिट याचिका क्रमांक 10392/24 के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। अधिवक्ता श्री जाट ने बताया कि जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लिया है, वहीं मामले में प्रदेश सरकार के साथ ही हरदा एसपी और छीपावड़ थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी हुआ है। साथ ही अगली सुनवाई 1 जुलाई को नीयत की है।

142 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!