Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

न्यायाधीश ने किया जेल का औचक निरीक्षण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल मैनुअल के अनुसार जेल में बंदियों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पुरूष बैरकों एवं महिला बैरक का निरीक्षण कर, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के बिस्तर और शौचालय की साफ-सफाई की जांच की। इसके साथ ही पाकशाला का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होने पाकशाला की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता व प्रतिदिन दिये जाने वाले आहार की मात्रा संबंधी सारणी की जांच की। निरीक्षण के दौरान बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया और बंदियों को विधि सम्मत सलाह भी प्रदान की गयी। जिला जेल के सामुदायिक पुरूष शौचालय में उचित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया, जिससे बंदियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बंदियों को विशेषज्ञ सलाह हेतु शुरू की जा रही टेलीमेडिसिन की सुविधा की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा गोपेश गर्ग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट केके वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी अपर्णा लोधी, जिला जेल अधीक्षक प्रभात कुमार एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

305 Views
What do you think?

Leave a Reply