कनारदा में हुआ पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कनारदा में हुआ पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ

फोटो 10

अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में ग्रहे-ग्रहे गायत्री यज्ञ की मसाल को लेकर ग्राम कनारदा के खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में गायत्री शक्तिपीठ हरदा के मुख्य न्यासी ऋषि पारे के निर्देशन में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ हरदा से श्रीमती कुसुम गौर, किरण गौर के द्वारा से विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया। संतोष कुमार मालवीय द्वारा गायत्री महामंत्र एवं गायत्री चालीसा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र का जाप कर मनवांछित मनोकामना पूर्ण करते हुए अपने आध्यात्मिक जीवन को आनंदमय बनाया जा सकता है। ग्यारसराम गौर ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के 18 संकल्पों से अवगत करते हुए बताया कि समाज का मानवमात्र के प्रति स्वस्थ व सकारात्मक दृष्टिकोण हो। स्वयं, परिवार, समाज व सृष्टि के प्रति संरक्षण का भाव जागृत हो तथा युग निर्माण योजना का संकल्प वसुदेव कुटुंबकम की परिकल्पना साकार हो। इस अवसर पर प्रभुदयाल गौर, चंद्रशेखर टिकरिया, भगवानसिंह सोलंकी, बद्रीप्रसाद जोशी, रविशंकर जोशी, उमाशंकर जोशी, राधामोहन दीक्षित, राहुल उपाध्याय, लखनलाल गौर, मयूर जोशी, राधामोहन दीक्षित, रानू गोस्वामी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

395 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!