Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

प्राथमिक शिक्षक को जिला शिक्षा विभाग ने दिया नोटिस  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। अमेरिका ढाकरे (प्राथमिक शिक्षक) शासकीय प्राथमिक शाला सिंगोड़ा विकासखण्ड टिमरनी को कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत करने को कहा है। जानकारी के मुताबिक दूरभाष पर प्राप्त सूचना अनुसार बुधवार को लगभग 1 बजे ग्राम सिंगोड़ा की प्राथमिक शाला का निरीक्षण ग्राम के जनप्रतिनिधियों, सरपंच, एवं जयश संघ के सदस्यों द्वारा किया गया। निरिक्षण के दौरान स्कूल बंद पाया गया शाला के बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि पिछले 3 दिनों से स्कूल बंद है। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा ने इस संबंध में लिखा है कि उक्त कृत्य अपने पदीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का घोतक है। जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। उक्त सम्बन्ध में प्रतिवाद कार्यालय में गुरुवार शाम तक रखने को कहां है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply