Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

एसपी ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारम्भ  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने नेहरू स्टेडियम पर मंगलवार रात को आयोजित कार्यक्रम में फुटबॉल, वालीवाल, खो खो, हैंडबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा शिविर के लिए खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की। इस दौरान एसपी श्री चौकसे ने स्टेडियम पर विभिन्न खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया। खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने, जीवन में अनुशासन, व संयम रखने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, अपने परिवार और हरदा जिले का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, प्रशिक्षक विकास पांडे, श्रीमती मोनिका मेहता, खो-खो कोच भूपेंद्र सिंह तोमर, फुटबाल कोच इमरान खान, हैंडबल कोच गौतम विश्वकर्मा, वालीबाल कोच अनत्त यादव, हॉकी कोच संदीप सौदे व अजय पुर्विया उपस्थित थे।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply