Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है  

1 min read
Text Size:

 

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के प्रताप टॉकीज से अन्नापुरा चौराहे के बीच का दृश्य है। जहां निर्माणाधीन कार्य के चलते लंबे समय से अव्यवस्था का आलम है। दरअसल, यहां स्थित नाली में मटेरियल समेत अन्य कचरा फंस जाने की वजह से आए दिन यह समस्या उत्पन्न होती है। जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। जबकि महिलाओं को पैदल निकलते समय परेशानी से दो-चार तय है। ऐसा इसलिये, क्योंकि नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। वहीं वाहनों की आवाजाही के कारण गंदे पानी के छींटे उड़ना लाजमी है, जो वहां से गुजरने वाले लोगों को अपनी जद में ले लेते हैं। यही कारण है कि पैदल राहगिर इससे बचकर निकलते हैं। इस बारे में लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही को लेकर संंबधितों को सख्त हिदायत जरूरी है, ताकि निर्माण कार्य दौरान जहां मटेरियल व्यवस्थित तरीके से रखा जाएं। वहीं समय-समय पर नालियों समुचित साफ-सफाई भी सुनिश्चित हो सके। जिससे कि ऐसे हालात ना बनें। लेकिन, निगरानी समेत अन्य प्रयासों के अभाव में ये आलम बदस्तूर जारी है। जिसको देखकर लोग दो टूक बोल देते हैं, कि यह बात गलत है।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply