Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

प्रदेश के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को रहेगा अवकाश

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सोमवार 13 मई को मतदान होगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा), क्र-22 उज्जैन (अजा), क्र-23 मंदसौर, क्र-24 रतलाम (अजजा), क्र-25 धार (अजजा), क्र-26 इंदौर, क्र-27 खरगौन (अजजा) एवं लोकसभा बसंसदीय क्षेत्र क्र-28 खण्डवा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदाताओं की सुविधा के लिये चौथे चरण के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस (13 मई सोमवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।

पुष्पहार व ढोल नगाड़े बजाकर किया स्वागत

मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। मतदान केन्द्र पहुंचने पर सभी मतदान कर्मियों का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पहार, ढोल, नगाड़े बजाकर एवं शीतल पेय व जलपान से स्वागत किया जा रहा है।

वोटर टर्न-आउट एप से नागरिक ले सकेंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी

मतदान के दिन (13 मई को) भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस एप से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

255 Views
What do you think?

Leave a Reply