Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

दूल्हे ने मतदान केन्द्र जाकर शादी से पहले किया मतदान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के तहत बैतूल संसंदीय क्षेत्र के लिए जिले के 517 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन के दौरान सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी। हरदा जिले के ग्राम मगरधा में स्थित मतदान केंद्र क्र.175 में मतदाता शहादत खान पिता अब्दुल खान ने अपनी शादी से ठीक पहले मतदान किया। उन्होंने अन्य मतदाताओं से भी आज लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की अपील की है।

वृद्ध, दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान

वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान। मतदान केंद्रों पर वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मतदान के दौरान जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान पहली बार मतदान कर रहे 18 वर्षीय युवा मतदाताओं ने भी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र पहुंच कर बड़े ही उत्साह के साथ मतदान किया।

छोटे कद की दुर्गा ने भी दिखाया उत्साह

लोकसभा निर्वाचन के मतदान के दौरान 90 वर्षीय श्रीमती भागवती बाई ने ग्राम धनवाड़ा के मतदान केंद्र क्र. 210 पर पैदल पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा ग्राम पडवा निवासी 23 वर्षीय दुर्गाबाई पिता जयसिंह जिसका कद लगभग ढाई फीट था, उन्होने भी आज मतदान किया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply