कलेक्टर-एसपी ने सबसे पहले किया मतदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से जिले के सभी 517 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह सुबह लगभग 7 बजे जिला पंचायत कार्यालय में स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व से वहां मौजूद अन्य मतदाताओं के पीछे लाइन में लगकर सपत्निक मतदान किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोडा ने महिला सशक्तिकरण कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा जिले के सभी मतदाताओं से भी अपील की है कि वे भी अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

दिव्यांग मतदाता का किया स्वागत

जिला पंचायत स्थित मतदान केंद्र पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने वहां मौजूद दिव्यांग मतदाता का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होने वहां बनाये गये सेल्फी पाईन्ट पर सेल्फी भी ली।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!