Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

दिव्यांगता मतदान कराने में बाधा नहीं : गोस्वामी

1 min read
Text Size:

 

प्रदीप साहू, खातेगांव। लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवास जिले की विधानसभा खातेगांव के मौला में स्थित मतदान केन्द्र में दिव्यांग मतदानकर्मी विमल गोस्वामी की मतदान कराने में ड्यूटी लगाई गई है। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बाद भी श्री गोस्वामी बड़े उत्साह के साथ मतदान कराने के लिए मतदान दल के साथ सोमवार को रवाना हुए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता मतदान कराने में बाधा नहीं है। श्री गोस्वामी ने कहा कि वे देखना चाहते हैं कि मतदान प्रक्रिया कैसी होती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिव्यांग मतदान कर्मी अपनी दिव्यांगता का हवाला देकर अपनी मतदान ड्यूटी कैंसिल कराने का प्रयास करते हैं, परंतु वे मतदान दल के साथ अपने कर्तव्य पर जाते हुए बेहद खुश हैं।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply