Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

चार माह भी शुरू नहीं हो पाई इंदौर-अयोध्या बस, दिसंबर से अब तक तीन बार जारी हो चुके टेंडर

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। देशभर से हर दिन हजारों संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे है। लेकिन इंदौर से सीधे अयोध्या जाने के लिए महज एक ट्रेन ही उपलब्ध है।

एआईसीटीएसएल द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में इंदौर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। लेकिन आज तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। तीन बार टेंडर जारी करने के बाद भी बस ऑपरेटर टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।

जानकारी के अनुसार एआईसीटीएसएल ने 12 फरवरी को दूसरी बार टेंडर कॉल किया। इसके बाद 23 फरवरी को तीसरी बार टेंडर कॉल किया, लेकिन तब भी ऑपरेटर्स नहीं आए। इसके बाद एआईसीटीएसएल के अफसरों ने कुछ बस ऑपरेटर्स चर्चा भी की, लेकिन बात नहीं बनी।

अन्‍य रूट्स के लिए भी जारी हुए थे टेंडर

अभी तक इंदौर से अयोध्या धाम के लिए सीधी बस कनेक्टिविटी नहीं है। गत वर्ष दिसंबर में एआईसीटीएसएल द्वारा अयोध्या, काशी, पुणे, मुंबई, नई दिल्ली सहित अन्य रूट पर बस चलाने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। इसमें आपरेटरों को ही वाहन से लेकर सभी तरह के व्यय वहन करने थे। एआईसीटीएसएल को प्रति सीट के लिहाज से एक तय राशि मिलती। इन रूट पर वाॅल्वो बस चलाई जाना है, जो काफी महंगी आती है। यही कारण है कि ऑपरेटर इन रूट के लिए आगे नहीं आए।

इंदौर से है सिर्फ एक ट्रेन

अगर यह टेंडर हो जाता तो इंदौर से प्रतिदिन अयोध्या के लिए दो बसों का संचालन होता। इंदौर से सीधी अयोध्या के लिए एक भी बस सेवा नहीं है। इंदौर से अयोध्या के लिए एक ही ट्रेन है, यह भी अयोध्या धाम से 10 किमी पहले ही उतारती है। वहीं चार ट्रेन उज्जैन से है।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply