72 टिकट दलालों को किया गिरफ्तार, आठ हजार से अधिक टिकट बरामद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-भोपाल मंडल द्वारा टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे आरक्षण टिकटों के संबंध में अवैध व्यापार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए मिशन उपलब्ध के तहत बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में रानी कमला पति रेलवे स्टेशन पर तत्काल रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार करने वालों पर निगरानी के दौरान छापा मार कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास एक अग्रिम यात्रा का तत्काल रेल आरक्षण टिकट कीमत 3970 रुपये जब्त की गयी है। टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह 300 से 400 रुपये प्रति टिकिट के लालच में रेल आरक्षण तत्काल टिकट का अवैध व्यापार करते है। इन पर रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कानूनी कार्रवाई की गयी है। इस अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में भोपाल मंडल द्वारा रेलवे में टिकटों का अवैध व्यापार, काला बाजारी करने वाले टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए रेल अधिनियम 1989 की धारा 143 के तहत 67 प्रकरण दर्ज कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं रुपये 2,83,000 जुर्माना वसूला गया। इन दलालों से कुल 8576 टिकिट बरामद की गई , जिनकी कीमत लगभग 1,42,15,723 थी।

टिकट दलालों पर विशेष अभियान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कि आमजन को रेल टिकिट निर्धारित कीमत पर उपलब्ध हो सके, रेल प्रशासन द्वारा टिकट दलालों पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। रेलवे अधिनियम के तहत अनधिकृत व्यक्तियों से रेल टिकटों की खरीद एवं बिक्री अपराध है। ऐसा करते हुए पकडे जाने पर रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 143 के तहत अधिकतम तीन साल की जेल या दस हजार रुपये का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।

अनधिकृत व्यक्तियों से टिकट खरीदने से बचें

रेलवे की यात्रियों से अपील है कि वह रेल टिकटों की खरीदारी केवल रेलवे द्वारा अधिकृत टिकट विक्रेता, रेलवे काउंटर, आनलाइन माध्यम से ही करें एवं अनधिकृत व्यक्तियों से टिकट खरीदने से बचें। क्योंकि ऐसे टिकटों को जब्ती की कार्रवाई के बाद अवैध कर दिया जाता है और ऐसा टिकट धारक बिना टिकट माना जाता है।

Views Today: 2

Total Views: 138

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!