कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत कई नेता भाजपा में शामिल, सीएम मोहन बोले – प्रदेश की सभी 29 सीटों पर खिलेगा कमल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस पार्टी के नेताओं में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। शनिवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा, जब पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल सिंह रघुवंशी समेत उसके कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक व पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं, भाजपा में उनका स्वागत है। लोकतंत्र में राजनीति बीजेपी पार्टी करती है। परिवारवाद केवल कांग्रेस में दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का मतदान हुआ है, सभी जगह से अनुकूल परिणाम आएंगे। मोदी सरकार बनने जा रही है। मप्र में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों में कमल खिलेगा। इस मौके पर उन्होंने कमल नाथ पर तंज कसा और बोले कि पहली बार बड़े महाराज अपने घर से निकल कर अपने मतदाताओं के बीच हाथ जोड़कर वोट मांगने निकले हैं। उनका छिंदवाड़ा माडल कितना खोखला है, सबने देखा है।

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मप्र कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, शिवपुरी में कांग्रेस के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमित दांतरे, नर्मदापुरम में कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राहुल सिंह सहित 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!