संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना के नागदा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव पाया गया है। मौत के बाद उसके मायके पक्ष के परिजनों ने शुक्रवार को मृतिका का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम करने का प्रयास किया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप भी लगाए। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की महिला की मौत कैसे हुई। दरअसल नागदा निवासी अनुराधा पति राहुल उम्र 26 की कल नागदा में अपने घर पर मौत हो गई थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। आज पीएम के बाद परिजन शव लेकर सयाजीद्वार के समीप पहुंचे और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर चक्काजाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर सीएसपी दीशेष अग्रवाल सहित पुलिस बल भी पहुंचा। परिजनों को समझाईश दी गई। मामले में सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के नागदा की रहने वाली महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाने पर मर्ग कायम किया गया था। परिजनों का आरोप है कि जो ससूराल पक्ष वाले है उनके द्वारा महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। इस संबंध में शार्ट पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने के पश्चात परिजनों के बयान लेने के पश्चात जो वैधानिक कार्रवाई है की जाएगी। मृतिका के भाई अशोक रावत ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरा बहनोई शराबी है और बहन को परेशान करता था। उसी ने बहन को मारा है। जब हम लोग घर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था और बहनोई घर पर ही छुपा था।

Views Today: 2

Total Views: 158

Leave a Reply

error: Content is protected !!