Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया : मुख्यमंत्री यादव

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, सोहागपुर। लोकसभा उम्मीदवार दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि ये धरती माखनलाल चतुर्वेदी की है जिन्होंने आज़ादी के पहले ही पुष्प की अभिलाषा जैसी कविता लिखकर समाज को संदेश दिया तो भवानी शंकर मिश्र ने भी सतपुड़ा के घने जंगलों के बारे में देश को बताया। उन्होंने कहा कि नर्मदा क्षेत्र के लोगों पर पीएम मोदी की नजर है। यहां विकास कैसे करना है मोदी जी को पता है, इसलिए किसान पुत्र को लोकसभा भेजना है। सोहागपुर आए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की 10 साल की सरकार में मोदी जी ने देश विदेश में भारत को पहचान दी है, पाकिस्तान ने हमारे अभिनंदन को पकड़ा, मोदी जी ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को बता दिया कि हद में रहो। उधर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए श्री यादव बोले कांग्रेस ने रामलला के मंदिर का विरोध किया, 40 साल तक रामलला टेंट में बैठे, अब मन्दिर भी बन गया और रामलला की स्थापना भी हो गई लेकिन कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो गया। मन्दिर निर्माण के समय कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का काम किया, लेकिन देश भर में 10 सालों में कभी किसी ने कोई विरोध नही किया। सीएम यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा ग्रामीण सड़क योजना बनाई जो ऐतिहासिक बनी जिसका भी कांग्रेस ने विरोध किया, लेकिन अब कांग्रेस का काम खत्म हो गया है देश में अब सिर्फ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जनता ने संकल्प ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया है रामलला भी विराजमान हो गये है इस वर्ष रामनवमी भी बड़े धूमधाम से मनाई गई। अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बारी है। जल्दी ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी मुक्त होगी। लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में सभा को सम्बंधित करते हुए सीएम ने कहा कि दर्शन सिंह किसानो की आवाज़ उठाने वाले हैं। जिन्हें लोकसभा में भेजकर किसानों के लिए काम करने का मौका दीजिये। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व सांसद और प्रदेश सरकार में परिवहन व स्कूूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक सविता दिवान शर्मा सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply