किसान की बेटी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में अर्जित की सफलता
– गांव में स्वागत सम्मान का दौर जारी
फोटो 19
अनोखा तीर, खातेगांव। यदि जीवन में हम किसी कार्य को लक्ष्य बनाकर करते हैं तो निश्चित ही सफलता हमारे कदम चूमती है। यही कार्य खातेगांव क्षेत्र के ग्राम कवंलासा के एक कृषक परिवार की बिटिया ने करके दिखाया है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में यदि छात्र-छात्राएं मन में दृढ़ संकल्प कर लें कि, हमें युक्त परीक्षा में सफल होना है तो निश्चित ही श्रेष्ठ गुरु की उपस्थिति में यह कार्य संभव हो सकता है। ग्राम पंचायत कवंलासा के किसान परिवार में जन्मी बेटी तनु महेश भादू जाट ने अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम के दम पर संघ लोक सेवा आयोग जो कि भारत की सबसे श्रेष्ठ परीक्षा में से एक है। जिसे यूपीएससी भी कहते हैं, इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। किसान परिवार में जन्मी तनु भादू जाट ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एक बार यह सिद्ध कर दिया है कि, प्रतिभाएं शहरों ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी हैं। बस सही समय पर सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। यदि सही समय पर परिजन एवं गुरु सही मार्गदर्शन कर दें तो प्रतिभाओं की कमी ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है। एक और प्रतिभा ने इस श्रेष्ठ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर या सिद्ध कर दिया है। शिक्षक दिनेश भींचर, ग्राम पंचायत कवंलासा के सरपंच प्रतिनिधि पवन भींचर सहित अनेक ग्रामीणजनों ने तनु की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही पूरे ग्राम में हर्ष उल्लास का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में चारों ओर खुशियां मनाई जा रही हंै। परिवार में अन्य परिजन पहुंचकर बिटिया की सफलता पर उनका सम्मान कर बधाई दे रहे हैं।

