Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

झंडा रैली के माध्यम से मतदान के लिए किया प्रेरित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 7 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत रविवार को खिरकिया तहसील के ग्राम पहटकला सहित अन्य ग्रामों में चुनावी पाठशाला व झंडा रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत आमसागर, सोनतलाई, हनीफाबाद और ढोलगांव कला में भी झंडा रैली आयोजित कर ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

254 Views
What do you think?

Leave a Reply