भूपेंद्र तोमर जिला महामंत्री और नीरज लाठी बने जिला उपाध्यक्ष  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा की महत्वपूर्ण बैठक कमलकुंज में की गई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम का विस्तार करते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री भूपेंद्र तोमर और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीरज लाठी को बनाया गया। जिसकी सहमति प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व विधायक संजय शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, युवा मोर्चा प्रभारी देवीसिंह सांखला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या की सहमति से की गई।

427 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!