अनोखा तीर, हरदा। परशुराम सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष अमन दुबे एवं जिला प्रभारी राज शर्मा के द्वारा हरदा नगर ईकाई का गठन किया गया। जिसमें जिला विधिक सलाहकार अजय गोरखे, शैलेन्द्र जोशी जिला महासचिव, शुभम शर्मा अध्यक्ष, रजत त्यागी नगर उपाध्यक्ष, करण दुबे, अंश पाराशर, कौशल दुबे, नगर संरक्षक आयुष दुबे, नगर महामंत्री शिवम दाधीच, शुभम तिवारी, नगर मंत्री विशाल शर्मा को नियुक्त किया गया। नियुक्ति के दोरान जिला उपाध्यक्ष चंचल दुबे, तहसील अध्यक्ष हर्षित दुबे एवं मीडिया प्रभारी आर्यन दुबे के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए एवं परशुराम जयंती के लिए ब्राह्मण जागरूकता अभियान चलाकर ब्राह्मणों को जागरूक किए जाने की घोषणा की गई।
349 Views

