Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

रामनवमीं का तैयारियां…. भक्ति , संस्कृति व परंपराओं का होगा समागम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हर साल की भांति इस साल भी हिन्दू नववर्ष का सबसे पहला श्री रामनवमीं का पर्व उत्साह एवं हर्षोल् लास के साथ मनाने की तैयारी है। इस दिन खंडवा बायपास चौक स्थित केशरीनंदन बालाजी हनुमान मंदिर से भव्य श्रीराम चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें श्रीराम दरबार समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक रहेगी। रामनवमीं पर्व को एतिहासिक बनाने के लिये जहां बैठकों का दौर जारी है, वहीं विभिन्न कार्यो के लिये युवाओं को दायित्व सौंपा जा रहा है। धर्म रक्षा समिति के श्याम शर्मा ने बताया कि रामनवमीं के असवर पर आयेाजित चल समारोह खंडवा बायपास से प्रारंभ होकर परशुराम चौक की तरफ बढ़ेगा। यहां से चल समारोह प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगा। इससे पहले यात्रा मार्ग को भगवा ध्वज से सजाया जाएगा। वहीं यात्रा मार्ग पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी है, जिससे रामभक्तों में उत्साह का संचार हो। समारोह में डांडी नृत्य, मलखम समेत अन्य पारंपरिक कलाओं का समागम होगा, जो जन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। श्री शर्मा ने धर्मप्रेमीजनों से आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता का अनुरोध किया है।

264 Views
What do you think?

Leave a Reply