Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
सीहोर

ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ, घरवालों में कमरे में किया कैद, दहशत में गुजारी रात

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर सीहोर:-जिले के वन परिक्षेत्र लाड़कुई के ग्राम किशनपुर में एक ग्रामीण प्रहलाद सिंह के घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ शनिवार देर रात ग्रामीण के घर में घुसा। तेंदुओं को देखते ही प्रहलाद सिंह के परिवार के तमाम सदस्य बाहर भागे। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए तेंदुए को घर के एक कमरे में कैद कर दिया। तेंदुए के रहवासी इलाके में घुसपैठ करने की घटना से आसपास के ग्रामीण भी रात भर दहशत में रहे।

जानकारी अनुसार शनिवार की रात लाड़कुई के ग्राम किशनपुर में एक ग्रामीण प्रहलाद सिंह के घर में तेंदुआ घुस गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को घर में घुसते हुए देख लिया, जिससे वो सचेत हो गए। तेंदुआ घर मे घुसा और यहां-वहां भागना शुरू कर दिया। तेंदुआ घर में बने अटाले पर जाकर बैठ गया। ग्रामीणों ने सूझ-बूझ से घर के लोगों को बाहर कर तेंदुए को अंदर ही बंद कर दिया। लेकिन रातभर ग्रामीण दहशत में रहे। सूचना मिलने पर तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। सुबह तेंदुए को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया गया।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply