Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

आज मनाएंगे ईद-उल-फितर

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रमजान माह के कठिन तप पश्चात ईद-उल-फितर का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। १५वें रोजे पश्चात बाजार गुलजार रहे। जगह-जगह खरीददारी करते दिखाई दिए। हरदा में ईद की नमाज ईदगाह में 9 बजे तथा खेड़ीपुरा मोहम्मदी मस्जिद में 9.25 पर अदा की जाएगी। ईद की नमाज ईदगाह तथा खेड़ीपुरा मस्जिद में होगी। इसे लेकर ईदगाह व मस्जिद के आसपास साफ-सफाई की गई है। इस्लाम धर्म के अनुसार, ईद मनाने से पहले मुसलमान समुदाय के लिए चांद देखना जरूरी होता है। मान्यता है कि शरीयत में अपनी आंखों से देखने और गवाही से ही सुबूत का एतबार है। रात में चांद देखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से दुआ मांगते हैं। रमजान के आखिरी दिन नया चांद देखने के बाद ही ईद का त्योहार शुरू होता है। जिला प्रशासन व नगरपालिका द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

बाजार में जमकर हुई सेवईयों की खरीदी

शहर की दुकानों में विभिन्न शहरों में बनी सेवइयों व फेनी का बाजार सज गया है। ईद को खुशनुमा बनाने रोजेदार सेवइयां खरीदना शुरू कर दिए हैं। नारायण टॉकीज चौक के पास दुकान में सेवइयां बेच रहे नाजिर पठान ने बताया कि उनके पास अलग अलग शहरों की मीठी सेवइयां उपलब्ध है, जिसकी कीमत 100 से लेकर 200 रुपये किलो है। उन्होंने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस साल सिवइयां के भाव में चालीस प्रतिशत की गिरावट आई है, जो फेनी बीते साल 140 के भाव बेचीं थी। उसे इस साल 100 रुपए किलो के भाव से बेच रहे है। उन्होंने कहा कि भोपाल में थोक भाव 140 मिल रही थी, लेकिन खंडवा से 85 से 90 रुपए किलो लेकर आए है। जिसे 100 रुपए किलो के भाव से बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आठ सालों से हर साल सिवइयां की दुकान लगा रहे है। एक अनुमान के मुताबिक जिले में करीब सौ से सवा सौ क्विंटल सिवइयां की बिक्री होती है।ज्यादातर लोग रेडिमेड सिवइयां ही ले जाना पसंद करते है। उन्होंने कहा कि ईद का सबसे जरूरी व्यंजन सेवई है। ईद में हैदराबादी सेवई व फेनी, पंचमेवा किराना सेवई, कानपुरी, लखनवी,अहमदाबादी,रायपुरी सेवई व फेनी के साथ ही दूधफेनी और मावा फेनी के साथ ही दूध फेनी ईद की मांग बनी हुई है। इसके साथ ही सेवई को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए भी केसरी, हरी, गुलाबी, ऑरेंज रंग की सेवई की भी पूछपरख बनी हुई है। सेवइयों के साथ ही बादाम, काजू, किसमिस, नारियल गोला, छुहारा, चिरौंजी जैसे ड्राय फू्रट भी खरीदे जा रहे हैं।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply