Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

मौसम ने तीखे तेवर ….. हवा-आंधी के साथ घने बादलों का डेरा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच हरदा में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। यही आलम बुधवार को भी देखने को मिला। शाम करीब 5 बजे से तेज हवाओं का दौर प्रारंभ हुआ, जो घंटो तक जारी रहा। इस बीच असमान में घने बादलों का डेरा दिखाई दिया। मौसम की इस आंखमिचौली से बूंदाबांदी और बारिश के आसार को बल मिल रहा है। हालांकि, मंगलवार-बुधवार को मौसम के अचानक करवट बदलने से जहां फिजा में ठंडक घुल गई। वहीं आमजन को चुभन वाली उमस से राहत मिली है। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को देर रात तथा दूसरे दिन गुरूवार को भी बारिश की संभावना हैं। इधर, 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान लोग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को संभालते नजर आएं। इस दौरान हवा के कारण उड़े धूल के गुब्बार ने जहां राहगिरों की गति पर ब्रेक लगा दिया, वहीं दुकानदारों को सुरक्षा उपायों के लिए विवश कर दिया।

 

तो पूरी एक सिंचाईं का फायदा

मौसम का रूख देखकर क्षेत्र के किसान ऐसे वक्त पर बारिश को फायदेमंद बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन मूंग का सिंचाईं कार्य जोरों पर चल रहा है। इस बीच अगर पानी बरसता है तो पूरी एक सिंचाईं का फायदा होगा। खासकर उन किसानों के लिये जो सिंचाईं कार्य में पीछे चल रहे हैं।

 

पडोसी जिले में बरसा झमाझम

उधर, पडोसी जिले सिहोर में बुधवार को एक बार फिर जोरदार पानी बरसा है। यहां एक दिन पहले यानि सोमवार-मंगलवार के दरम्यान दो बार पानी बरसने की बात सामने आई है। इसके अलावा बैतूल और पिपरिया में तरबतर हो चुका है। यही कारण है कि यहां मौसम में ठंडक बनी हुई है।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply