Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

बीएमडब्ल्यू कार से 12 पेटी अवैध शराब जब्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया पुलिस ने मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी के कब्जे से 12 पेटी शराब, एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आचार सहिंता के चलते पुलिस अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सोनतलाई का रहने वाला सूरज पिता मिश्रीलाल बेड़ा उम्र 30 साल अपनी बीएमडब्लू कार में शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की पीछा कर देखा तो वह अपने घर के सामने दो पेटी शराब उतार रहा है। पुलिस को आता देख आरोपी दो पेटी शराब को फेंककर अपनी कार को लेकर भागने लगा। जिसकी घेराबंदी कर जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें अलग-अलग वैराइटी की करीब 99 लीटर शराब जब्त की गई। जिसका बाजार मूल्य 41640 रुपए के आसपास है। जब पुलिस ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई तो उसमें एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल फोन सहित शराब रखी 25 लाख रुपए मूल्य की कार को भी जब्त कर लिया है। 25 लाख ७५ हजार 990 रुपए का मशरुका जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply