हर्षोल्लास से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी का ध्वज फहराते हुए भाजपा की रीति-नीति का प्रसार किया। मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले के सभी बूथों पर झंडावंदन किया और सभी ने 6 घंटे का समय देकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों से चर्चा कर बूथ विजय का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक जैन, मनोहरलाल शर्मा, डॉ.श्रीरंग मजूमदार, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, मनसुख लोहाना, सोहन सिंग, अजय सोनी, महामंत्री देवीसिंग सांखला, सिद्धार्थ पचौरी, नपाध्यक्ष भारती कमेड़िया, अनिता अग्रवाल, दर्शनसिंह गहलोत, अशोक गुर्जर, नितेश बादर, राजेश गोदारा, सुरेश लाठी, बलराम काले, उमेश चोलकर, सचिन सिंघई, राजू कमेडिया, संदीप पाराशर, योगमाया शर्मा, पूजा शर्मा, रेखा लुनिया, प्रीति गहलोत, राम देवहरे, अजय शर्मा, आशुतोष गोस्वामी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

error: Content is protected !!