एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

 

अनोखा तीर, हरदा। परशुराम सेना की जिला इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अमन दुबे ने बताया कि हरदा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाली महिला रानी टांक जो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की महिला है। मोहल्ले में रहने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को आए दिन झूठे आरोप लगाकर परेशान करती है। वहीं मोहल्ले की महिलाओं को रानी का पति राहुल जान से मारने की धमकी देता है। इस मामले में कई बार मोहल्ले की महिलाओं के द्वारा थाने में शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसको लेकर आज परशुराम सेना एवं स्वर्ण समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर उक्त महिला के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर परशुराम सेना के जिला प्रभारी राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंचल दुबे, जिला उपाध्यक्ष अनिल पंचोली, पीयूष पंचोली, नगर अध्यक्ष रजत त्यागी, अर्पण मिश्रा आदि उपस्थित थे।

113 Views

Leave a Reply