अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को अलसुबह अजनाल नदी के किनारे लाठी से पीटकर दो व्यक्तियों की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने धारा 302, 201, 34 भादवी में आरोपी शेख पिता शेख मुबीन निवासी डबल फाटक हरदा एवं गुड्डू पिता गणेश बंगाली निवासी बंगाली कॉलोनी हरदा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व लठ जप्त किए गए। घटना के बाद फरार होने के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या करने का कारण पूछा गया जो उनके द्वारा मोटरसाइकिल चलाते वक्त कट मारने के दौरान लड़ाई झगड़ा होने से शराब के नशे में मारना बताया। घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


176 Views

