मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 6 से 8 अप्रैल तक होगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीनों विकासखण्ड मुख्यालय हरदा, खिरकिया व टिमरनी में 6 से 8 अप्रैल तक दो पालियों में सम्पन्न होगा। डॉ. गौड़ा ने बताया कि तीनों प्रशिक्षण स्थल पर प्रथम पाली प्रात: 10 से 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!